उज्जैन

नगरीय निकाय कर्मचारियों के वेतन भत्ता और कंपनसेशन बढ़ाएं

उज्जैन में प्रदेश अध्यक्ष ने उठाई मांग


उज्जैेन, समाचार आज। नगरीय निकाय कर्मचारियों को शासन द्वारा जो वेतन-भत्ते व कंपनशेसन दिया जा रहा है वो बेहद कम है। शासन को उसे बढ़ाना चाहिए।

यह मांग मध्यप्रदेश नगर निगम-नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने जिले में आयोजित एक समारोह में उठाई है। उन्होंने समारोह में बताया कि  शासन के साथ हमारी मीटिंग चल रही है लेकिन उसकी कोई सार्थक पहल नही हो पाई।

दरअसल सुरेंद्र सिंह उज्जैन जिले के तराना नगर परिषद कर्मचारी संघ के इकाई अध्यक्ष दिनेशचंद्र वाजपेई का 3 वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशवंत राव भोजने का पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने तराना आए थे। तराना शासकीय रेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। 

विधायक प्रतिनिधि रूपेश परमार की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशवंत राव भोजने का पदभार ग्रहण कराया गया। तत्पश्चात नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगणों सहित नगर परिषद सीएमओ एवं नगर के पत्रकारगणों का सम्मान नगर परिषद कर्मचारी संघ तराना के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंशाराम निगवाल , कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री हरेंद्रसिंह ठाकुर, इकाई अध्यक्ष इंदर सिंह बघेल सोनकच्छ के विशेष आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि नगरीय निकाय कर्मचारियों को शासन द्वारा जो कम्पनशेसन दिया जा रहा है वो बेहद कम है।

समय से नहीं मिलता वेतन, कर्मचारी होते परेशान

शासन को उसे बढ़ाना चाहिए। शासन के साथ हमारी दो से तीन बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन उसकी कोई सार्थक पहल नही हो पाई। अगर समय पर कर्मचारियों को वेतन नही मिल पाती है तो वेतन नही मिलने से कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान रहता है। वहीं कई प्रमुख समस्याएं अभी भी कर्मचारियों की बनी हुई है जिसको लेकर समय समय पर हम अपनी मांगे शासन के समक्ष उठाते रहे है। मगर आज दिनांक तक समस्याएं जस की तस बनी हुई है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों द्वारा भी सम्बोधित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता रूपेश परमार , विधायक प्रतिनिधि रूपेश शर्मा, उपाध्यक्ष कमिल क़ुरैशी,  पार्षदगण सुशीलाबाई जनोलिया, ज्योति पवन बारोड़, महेश जोशी, शेख़ यासीन , विनोद सोनी, मुस्कान टीपू कुरेशी, मलका बी सईद मेव, सुषमा विजय जयसवाल, किरण द्वारकाधीश शर्मा , दुर्गा दिनेश कुमावत, रोहित सदानंद दीक्षित सहित तराना प्रेस क्लब तराना से सैय्यद नियामत अली, कल्याण सिंह तोमर, विपिन मित्तल, लखन भाटी सहित पत्रकारगण, अधिकारीगण , कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन पार्षद महेश जोशी ने किया। आभार कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित सदस्य रामजी कन्डारदिया द्वारा माना गया। उक्त जानकारी कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री दिनेशचंद्र वाजपेई द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button