अध्यात्मउज्जैनमध्यप्रदेशसरोकार

सीएम मोहन यादव का दावा जून 2027 तक पूरे कर लेंगे सिंहस्थ के सभी काम

सीएम मोहन यादव ने उज्जैनवासियों के साथ फूलों की होली खेली, तमाम वादे किये, 476 करोड़ के सीवरेज कार्यों का भूमि पूजन किया

सीएम मोहन यादव ने होली-धुलेंडी की शाम उज्जैनवासियों से वादा किया है कि सिहस्थ 2028 के समस्त कार्य जून 2027 में पूर्ण कर लिए जाएंगे सिंहस्थ का व्यापक एवं भव्य आयोजन हम सब की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हम उज्जैन के गौरव में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए सदैव प्रयासरत है हम भाग्यशाली हैं जो उज्जैन जैसा स्वर्ग हमें मिला है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के उज्जैन में कालिदास अकादमी परिसर में उज्जैन के नागरिकों के मध्य पहुंचकर उनके साथ फूलों की होली खेली सब को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री डॉ यादव तथा नागरिकों ने होली की पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अमृत 2.0 मिशन के अंतर्गत उज्जैन शहर के विभिन्न वार्डों तथा सिंहस्थ क्षेत्र में 478 करोड़ रुपए लागत के सीवरेज कार्य निर्माण का भूमि पूजन किया साथ ही दावा किया गया कि इस योजना से सवा 3 लाख से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी।

सीएम डॉ. मोहन यादव से संतों की नई मांग, शराब की तरह मांस-अंडों पर भी प्रतिबंध लगायें

उज्जैन के जनप्रतिनिधियों ने भी सीएम की सराहना की

कार्यक्रम में उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में शासन द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उज्जैन सहित प्रदेश की दशा एवं दिशा में सकारात्मक बदलाव आया है हजारों करोड रुपए के कार्य उज्जैन शहर में प्रारंभ किए गए हैं मुख्यमंत्री द्वारा विकास के संपूर्ण विजन के साथ कार्य किया जा रहा है। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहाकि मुख्यमंत्री डॉ यादव लगातार जन सेवा के कार्य कर रहे हैं। महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उज्जैन शहर का विकास व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है। निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने कहाकि मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा उज्जैन को नित्य नवीन सौगातें प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, रामलाल मालवीय, संजय अग्रवाल, संभाग आयुक्त संजय गुप्ता भी मौजूद थे।

पुलिस विभाग में निकलने वाली है 8500 से अधिक नई भर्ती, सीएम की घोषणा

सिंहस्थ सहित अन्य विकास कार्यों का ब्यौरा दिया सीएम ने

  • सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत 2329 करोड़ के विभागीय मद कार्य किये जा रहे हैं।
  • इसकेअलावा जल संसाधन विभाग के₹2533 करोड़ रुपए के तीन काम किया जा रहे हैं।
  • ऊर्जा विभाग के 329 करोड़ रुपए के 6 कार्य किया जा रहे हैं ।
  • 9650 करोड़ रुपए के 2 लेन तथाफोर लेन सड़क निर्माण किये जा रहे हैं।
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के 382 करोड़ रुपए के कार्य किया जा रहे हैं।
  • संस्कृति विभाग के अंतर्गत 259 करोड़ रुपए के काम किया जा रहे हैं।
  • उज्जैन बदनावर उज्जैन जावरा रोड बन रहा है।
  • उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र में 5000 करोड रुपए के काम जारी हैं।
  • मेडिसिटी में मेडिकल कॉलेज सहित अन्य उल्लेखनीय कार्य किया जा रहे हैं।
  • उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र में विश्व स्तरीय पेप्सी को कंपनी द्वारा व्यापक स्तर की फैक्ट्री पर काम किया जा रहा है जो आलू के चिप्स बनाएगी।
  • उज्जैन को शीघ्र ही चिड़ियाघर की सौगात मिलने वाली हैं
  • जो भी नागरिक घर में भी गौ पालन करेंगे उनको शासन द्वारा बोनस दिया जाएगा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • असहाय निराश्रित गौ माता का पालन शासन द्वारा किया जाएगा इसके लिए शहरों में 10-10 हजार क्षमता की गौशालाएं निर्मित की जा रही है।
  • प्रदेश में गौशालाओं को प्रति गौ माता ₹20 के स्थान पर अब ₹40 रुपए अनुदान दिया जा रहा है।
  • प्रदेश में सिंचाई क्षमता में वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों के फल स्वरुप अब 55 लाख हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता निर्मित हुई है।
  • प्रदेश की केन बेतवा पार्वती काली सिंध ताप्ती नदी आदि परियोजनाओं के माध्यम से आने वाले समय में एक करोड़ लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता की उपलब्धि हासिल होने वाली है
  • प्रदेश में मेट्रोपॉलिटन सिटी पर कार्य किया जा रहा है उज्जैन इंदौर नागदा बड़नगर मक्सी देवास आदि क्षेत्रों को मिलाकर एक एकीकृत मेट्रोपॉलिटन सिटी का निर्माण किया जा रहा है।
  • इसी प्रकार की मेट्रोपॉलिटन सिटी भोपाल विदिशा रायसेन सीहोर नर्मदा पुरम आदि क्षेत्र को मिलाकर बनाई जाएगी इसके पश्चात जबलपुर तथा ग्वालियर पर भी कार्य किया जाएगा
  • उज्जैन के महाराजा विक्रमादित्य के गौरव के अंतर्गत प्रदेश में 21 लाख रुपए का एक पुरस्कार तथा पांच पांच लाख रुपए के चार पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को दिए जाएंगे
– हरिओम राय @ उज्जैन

 

रतलामी सेव अब अंतराष्ट्रीय पहचान बनायेगा

सिंहस्थ 2028 के लिए बजट में उज्जैन को मिले दो हजार करोड़ रुपए

Related Articles

Back to top button