ujjain crime news : उज्जैन में ऑटो रिक्शा चालकों से वसूली जा रही है दबंगई
ujjain crime news :रुपए नहीं दिये तो आटो चालक का किडनेप कर लिया
ujjain crime news : उज्जैन में सवारी छोडक़र लौट रहे आटो चालक को रास्ते में बाइक से आये 2 बदमाशों ने रोका और हफ्ता मांगा। चालक ने मना किया तो बदमाशों ने बंधक बना लिया और अपने साथ लेकर चले गये। रास्ते में 15 सौ रूपये जेब से निकाले के बाद छोड़ भागे। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है।
भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि बापूनगर में रहने वाला राहुल पिता बालमुकुंद (30) आटो चलता है। बीती शाम वह सवारी छोडक़र लौट रहा था। उन्हेलरोड पर बाइक से आये दो बदमाशों ने उसे रोका और 200 रूपये ह ता मांगा। राहुल ने देने से मना कर दिया। बदमाश उसे बंधक बना लिया और अपने साथ पानबिहार रोड़ तक ले गये। जहां जेब में रखे 15 सौ रूपये निकालने के बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पानबिहार मार्ग से राहुल एक ग्रामीण की मदद से वापस लौटा और थाने पहुंचकर शिकायत की। राहुल का कहना था कि बदमाश जावेद अली और भोला है, जो गांधीनगर के रहने वाले है। दोनों आटो चालको के साथ आये दिन हफ्ता वसूली करते है उनका कहना है कि आटो चलाना है तो हफ्ता देना होगा। भैरवगढ़ थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाशों के खिलाफ पूर्व में अपराधिक प्रकरण दर्ज है।
जन्म से बीमार बेटी की हालत से दुखी मां ने लगाई फांसी
उज्जैन जिले के मालीखेड़ी गांव में बेटी की बीमारी से परेशान मां ने फांसी लगा ली, परिजन उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल लेकर आये थे। जहां उपचार के दौरान बुधवार-गुरूवार रात मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामला उन्हेल थाना क्षेत्र का है। ग्राम मालीखेड़ी में रहने वाली काजली पति रोहित उम्र 25 वर्ष को परिजन उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। काजली ने फांसी लगाई थी जिसे परिजनों ने फंदे से उतार लिया था सांसे चलने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई थी। रात में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर माधवनगर पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। गुरूवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि कजली ने सात माह की बेटी को जन्म दिया था। 6 माह की बेटी जन्म के बाद से ही बीमार चल रही है। कजली बेटी की बीमारी के चलते परेशान रहने लगी थी। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। माधवनगर पुलिस का कहना था कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। जांच संबंधित थाना पुलिस को सौंपी जाएगी। घटनास्थल उनके थाना क्षेत्र का नहीं है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
उज्जैन में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास मिली लाश
उज्जैन में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास गुरूवार शाम एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। शव जिला अस्पताल लाया गया और पहचान के प्रयास शुरू किये गये। देर शाम परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले का खुलासा होगा। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने लाश पड़ी होने की सूचना दी थी। आसपास शिना त के प्रयास किये गये। किसी ने भी मृतक की पहचान नहीं की। शव जिला अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया। क्षेत्र में मृतक के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास शुरू किये। आसपास के थानों पर भी सूचना दी गई। इस बीच देर शाम राजीवनगर में रहने वाले परिजन अस्पताल पहुंचे और मृतक की शिना त देवेन्द्र पिता मोहनसिंह (50) के रूप में की। परिजन शव देखने के बाद काफी गमगीन हो गये थे। जिसके चलते मृतक के बारे में जानकारी सामने नहीं आ पाई। मामले में मर्ग कायम किया गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के बयान दर्ज किये जाएगें। संभावना है कि मृतक की मौत बीमारी के चलते हुई है।



