डॉ. नवीन जोशी अध्यक्ष और अरुण सक्सेना बने जंप के महासचिव

समाचार आज। भोपाल
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश जेयूएमपी (जंप) (भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ, नईदिल्ली की राज्य इकाई) के द्विवार्षिक चुनाव 2023- 2025 में भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नवीन आनंद जोशी अध्यक्ष और अरुण सक्सेना महासचिव चुने गए। चुनाव अधिकारी बलभद्र मिश्रा ने निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराया। प्रदेश के छह झोन से एक-एक उपाध्यक्ष और सचिव भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

उपाध्यक्ष ब्रजेश द्विवेदी भोपाल, निमाड़ झोन से सोमनाथ तिवारी मांडव, बुंदेलखंड झोन से विष्णु दयाल श्रीवास्तव टीकमगढ़, मालवा झोन से राजेश जोशी उज्जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा सोनी वाराणस चुने गये। प्रदेश सचिव मध्य क्षेत्र से श्याम निगम राजगढ़, नर्मदापुरम झोन से रावेंद्र मिश्रा भोपाल, विंध्य झोन से संजय दवे रीवा, निमाड़ झोन से संजय मिश्रा धार, मालवा झोन से अर्जुन राठौर इन्दौर, संगठन सचिव सुदर्शन सोनी उज्जैन, कमल सूर्यवंशी शाजापुर, तबरेज खान भोपाल और रेखा पटेल भोपाल निर्विरोध चुने गए।
प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ, जिसमें सर्वश्री सुरेश मिश्रा जबलपुर, रूबी सरकार भोपाल, शालू गोस्वामी शिवपुरी, जगदीश विश्वकर्मा दमोह हटा, छोटू शास्त्री धार, सेफ मलिक भोपाल, दामोदर सिंह राजावत भोपाल, नरेंद्र सिंह परमार टीकमगढ़, यशोवर्धन नायक टीकमगढ़, अभय सुराणा जावरा, सुरेश मिश्रा जबलपुर, सौरभ सोनी, हेमंत विजयवर्गीय देवास, बफी पटेल रायसेन, लक्ष्मण सिंह शिवपुरी, तीरथ श्रीवास्तव नरसिंहपुर, हेमलता उपाध्याय इन्दौर, राहुल सक्सेना गुना चुने गए। जम्प की प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष रईसा मलिक, संपादक सातवा फलक भोपाल, उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल भोपाल, महासचिव मोनू श्रीवास्तव भोपाल निर्विरोध चुने गये।