प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश जैन गिरफ्तार

30 करोड़ की राजस्व चोरी का आरोप है महिदपुर रोड के दिनेश जैन पर
समाचार आज
खनिज राजस्व चोरी के 30 करोड़ रुपए से अधिक के एक मामले में पुलिस ने 18 जनवरी को कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिनेश जैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन 30 करोड़ 29 लाख रुपए की राजस्व धोखाधड़ी का आरोप है।
महिदपुर रोड पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश जैन बॉस को सुबह घर से गिरफ्तार किया है और पुलिस थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी हेमंत सिंह जादौन के मुताबिक दिनेश जैन के खिलाफ अगस्त 2021 में अवैध खनन के मामले में राजस्व वसूली को लेकर कोर्ट के निर्देश पर प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसके बाद दिनेश जैन फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने दिनेश जैन को उसके घर से गिरफ्तार किया है। दिनेश जैन पर 30 करोड़ 29 लाख रुपए का खनिज राजस्व चोरी करने का आरोप है। साथ ही प्रदूषण विभाग के एक मामले में भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।