उज्जैनदेश-दुनिया

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर सेना की ट्रेन में रखे ट्रक में लगी आग

उज्जैन।* रविवार 22 सितंबर 2025 सुबह उज्जैन रेलवे स्टेशन पर सेना की एक विशेष ट्रेन में रखे ट्रक में आग लगने से कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 के बीच की थ्रू लाइन पर हुई, जिसके बाद तुरंत ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

सुबह करीब 9:30 बजे, जब सेना की स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म के बीच की लाइन पर खड़ी थी, तब उसमें लदे एक ट्रक के तिरपाल में अचानक आग की लपटें दिखाई दीं। ट्रक तिरपाल से ढंका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन का बचाव दल तुरंत हरकत में आया। उन्होंने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।  सुरक्षा के मद्देनजर, प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 को तुरंत खाली कराया गया और बाहर से आने वाले यात्रियों को गेट पर ही रोक दिया गया। करीब आधे घंटे के बाद स्थिति सामान्य हो गई और ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित नहीं हुआ। रेलवे के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि आग लगने का कारण ट्रक के अंदर रखा कोई ज्वलनशील पदार्थ हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सेना का मामला है, इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती। रेलवे ने सेना को इस घटना की सूचना दे दी है। यह भी बताया गया है कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया था, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

धुआं उठता देख उज्जैन स्टेशन को अलर्ट किया

जानकारी के मुताबिक, आर्मी की स्पेशल मालगाड़ी भोपाल से जोधपुर जा रही थी। इसमें सेना के जवान और आर्मी के करीब एक दर्जन लोडेड ट्रकों में सामान ले जाया जा रहा था। मालगाड़ी रविवार सुबह करीब 9.30 बजे उज्जैन यार्ड के पास पहुंची थी। यहां सेना के जवानों ने धुआं उठता देख उज्जैन स्टेशन प्रबंधन को अलर्ट किया। स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रक पर ढके कपड़े में आग लग गई, जो धीरे-धीरे ट्रक तक जा पहुंची। हादसे की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने आग बुझाना शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आरपीएफ टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि भोपाल से जोधपुर जा रही आर्मी स्पेशल मालगाड़ी में लोड ट्रक में संभावित टेक्निकल त्रुटि के कारण आग लगी थी। आग से 2 नंबर लाइन की ओएसी टूट गई। हालांकि जानमाल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

उज्जैन में 30 लाख की मोबाइल चोरी, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

Related Articles

Back to top button